Posts

Sone Ki Chidiya : Fairy Tale

बहुत पुराने ज़माने की बात है एक राजा था। उसके महल में एक बहुस सुन्दर बाग था। बाग में तरह-तरह के फूलों के पौधे और अनेक प्रकार के मीठे फलों के पेड़ थे। लेकिन इस बाग में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ थी एक सेब का पेड़ था, जिसमें सोने के सेब लगते थे।राजा ने इस पेड़ की देख-भाल का खास इंतजाम कर रखा था। जब इसके फल पकते थे तो चौकीदार रात-दिन पेड़ का पहरा दिया करते थे, ताकि कोई सोने का सेब चुराकर न ले जाए। लेकिन एक दिन की बात है कि बाग के माली ने जब सोने के सेबों को गिना तो उसमें से एक सेब गायब था। उसने दौड़कर राजा को खबर दी। राजा फौरन बाग में पहुंचा। उसे यह देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि देख-भाल का इतना पक्का इंतज़ाम होने पर भी एक सेब किसी ने चुरा लिया। उसने ऐलान किया कि कोई सोने के सेब को चुराने वाले चोर का पता देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। सबसे बड़े राजकुमार ने राजा से कहा कि रात में वह पहरा देगा और चोर को पकड़ने की कोशिश करेगा। राजा ने उसको इसकी इजाज़त दे दी। बड़ा राजकुमार रात में पहरा देने लगा, लेकिन दो घंटे बाद ही उसे नींद आ गई और वह सो गया। सुबह उठकर जब उसने सेबों को गिना तो वह देखकर चकित रह गया कि रात-भ...